मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रेमिका के घर वालों ने दी जान से मारने की धमकी, छात्र ने जहर खाकर किया सुसाइड

August 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रेमिका के घर वालों ने प्रेम प्रसंग की कहानी के बारे में पता चलने पर प्रेमी और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। जिससे प्रेमी ने आहत होकर जंगल में जाकर वीडियो वायरल करके जहरीला पदार्थ खा लिया ।जब इसकी जानकारी मोबाइल फोन द्वारा परिवार के लोगों को लगी। तुरंत ही परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हाफिजगंज की गांव मुड़िया भीकमपुर के रहने वाले 17 वर्षीय अजीत के पिता बबलू ने बताया उनका बेटा इंटर का छात्र था। तीन महीने से उसका गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और वह दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे । इसका पता प्रेमिका के घर वालों को चल गया तो उन लोगों ने अजीत और उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी दी। जिससे आहत होकर अजीत ने सोमवार देर शाम वीडियो वायरल करके जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी उसने परिवार के लोगों को फोन द्वारा दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की मां गुड्डी देवी का रो रो का बुरा हाल है तीन बेटे एक बेटी में अजीत सबसे बड़ा था। और कक्षा 12 का छात्र था वीडियो में मां से कहा अपना भाई–बहन और पिता का खयाल रखना प्रेमिका के घर वालों की धमकी से अजीत बहुत डर गया था। उसने जिस कारण सुसाइड करने का फैसला लिया। जंगल में जानें के बाद उसने वीडियो बनाई वीडियो वायरल करके बेटे ने कहा की मम्मी भाई बहन और पिता का और अपना ध्यान रखना। वह इस दुनिया को छोड़ कर जा रहा है। दो जाति के बीच लटकी थी प्रेम कहानी पर तलवार प्रेमी गोस्वामी जाति से आता है और प्रेमिका कुर्मी जाति से आई है ।जिसके चलते प्रेमिका के घर वाले दबंगई दिखा रहे थे। और गांव से भगाने की बात कर रहे थे लगातार धमकी देने पर प्रेमी ने जहर देकर जान दी। प्रेमी ने जहर खाने से पहले अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रेमिका के घर वालों को दोषी बताया कि मेरे माता-पिता को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।जिसके चलते जहर खा कर मौत का कदम उठा रहा हूं और प्रेमिका के घर वालों को सजा जरूर दिलाना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights