मझिया जूनियर स्कूल में हुई मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता,रोशनी ,वैष्णवी और नीलू पुरस्कृत

WhatsApp-Image-2024-08-06-at-17.31.22
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं l हरियाली तीज के मौके पर विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l निर्णायक मंडल ने सबसे अच्छी मेहंदी लगाने पर कक्षा 8 की छात्रा रोशनी, कक्षा 7 की छात्रा वैष्णवी और कक्षा 6 की छात्रा नीलू को प्रथम घोषित किया l वरिष्ठ एआरपी जगदीश सिंह सागर ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया l इस बीच विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला l उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी छात्राओं ने अच्छी मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है l वरिष्ठ एआरपी जगदीश सागर ने भी बालिकाओं द्वारा सुंदर मेहंदी लगाई जाने पर प्रशंसा की l उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने निकलकर आती है l इस मौके पर शिक्षिका संगीता रस्तोगी प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, अनुदेशक मिथिलेश ,करुणेश आदि मौजूद थे l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights