मामूली विवाद में चली गोली कई घायल

WhatsApp-Image-2024-08-06-at-17.22.39
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के युवक ने तमंचे की बट से दूसरे लोगों के साथ मारपीट की और फिर फायरिंग कर दी जिससे कई लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया पुलिस ने हमलावरों को पुलिस में हिरासत में ले लिया कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मठकी चौकी निवासी दिलदार उसकी पत्नी जैवुन निशा बेटे यावर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दिलदार ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले ताहिर की पत्नी तूबा आज दोपहर मामूली बात पर उसकी बेटी 14 वर्षीय नुसरत और 12 वर्षीय बुशरा के साथ गाली गलौज कर रही थी यह बात जब जैवुननिशा को पता चली तो वह मौके पर पहुंची और उसने गाली गलौज कर रही तूबा से विरोध जताया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिससे नाराज तूबा ने अपने पति को जानकारी दी जो कुछ देर बाद ही ताहिर अपने चचेरे साले वही के रहने वाले आसिफ के साथ मौके पर पहुंचा और उसने तमंचे की बट से जैवुननिशा पर हमला कर दिया हाथ में तमंचे की बट लगने से वह घायल हो गई इस दौरान उसे बचाने की कोशिश करने पर बेटे यावर से भी मारपीट की गई गुस्साए ताहिर ने इसी दौरान तमंचे से फायरिंग कर दी जिससे गोली दिलदार के सिर के पास से होते हुए निकल गई और वह बाल बाल बच गया घटना के समय गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर लग गई इसी दौरान किसी एक घटना की जानकारी पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights