11,12,13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन

WhatsApp-Image-2024-08-06-at-16.51.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा की अध्यक्षयता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है और यह अभियान प्रधानमंत्री के सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला अभियान आया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पाटी उन महापुरुषों के विचारों की पार्टी है जिन्होंने अपना जीवन राष्ट के प्रति समर्पित कर दिया, और उनके सपनों को साकार स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पाटी का कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि 11, 12, व 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा। 12-14 अगस्त को महापुरूषों की प्रतिमा एव स्मारकों के स्वच्छता व माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घरों में तिरंगा लगाना है और हमको तिरंगे की मर्यादा का भी ध्यान रखना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर हर घर पर व व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा लगाना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी मंडलो की कार्यशाला होनी है। सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी बाटी गयी है, प्रत्येक विधानसभा में एक संयोजक व सह संयोजक बनाये गए है। सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगना है। और सभी घरों में तिरंगा लगाना है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम जिले में होना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब एक नई ऊर्जा के साथ खड़ा होना है और विकसित भारत के निर्माण के लिए राष्ट्र की ओर हमें अपना कदम बढ़ाना है। सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से इस अभियान को सफल बनाने में लगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा, पूर्व जिला अध्य्क्ष पूरन लाल लोधी, निर्भय गुर्जर, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साह, अंकित शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अजय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, अमरेंद्र सिंह गोल्डी, सत्येंद्र यादव, भूपेंद्र कुर्मी, चेयरमैन वीरपाल मौर्य, नदीम उल हसन, चंचल गंगवार, नेहा कन्नौजिया, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, मुकेश राजपूत, देवेंद्र सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights