कथा वाचक एसएचओ बन महिला को करता फोन, कहता है उल्टी सीधी बातें… थाने में सबक सिखाने की देता धमकी

Screenshot-2024-08-03-182458
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शहर के करहल चौराहा निवासी एक महिला को देवी रोड निवासी एक कथा वाचक एसएचओ कोतवाली बनकर धमका रहा है। महिला को धमकाने का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें साथी भी महिला को हड़का रहा है। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा, आगरा रोड बाईपास की है। यहां की निवासी जागेश्वरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके फोन पर शहर के देवी रोड का रहने वाला एक कथा वाचक एसएचओ कोतवाली बनकर फोन करता है। उसे धमकाते हुए गाली गलौज करता है। उसे थाने लाकर सबक सिखाने की धमकी देता है। कथा वाचक का एक साथी भी फोन पर उल्टी सीधी बातें बोलता है। आरोपी कथावाचक की इस हरकत से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एएसपी राहुल मिठास का कहना है कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कथा वाचक ने महिला को फोन कर खुद को एसएचओ कोतवाली बताया। इतना ही नहीं कहा कि तुम कथा वाचक के खिलाफ गलत बोलती हो। तब महिला ने भी खुद को एसएचओ बता रहे कथा वाचक को जमकर खरी खोटी सुनाई। महिला ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उसे गिरफ्तार करने के लिए आना है तो पता नोट कर लो। महिला के इस तरह खरी खोटी सुनाए जाने के बाद कथा वाचक खिसिया गया। फोन पर अभद्रतापूर्ण बातें की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights