States

टूटी लाइन न जुड़ी तो गुस्साएं लोगों ने किया प्रदर्शन

कई दिनों से टूटी पड़ी है बिजली की जर्जर लाइन   बिल्सीनगर के मोहल्ला संख्या चार की दलित बस्ती में जर्जर होकर टूटी पड़ी हाईटेंशन के तार न जोड़े जाने से गुस्साए लोगों ने आज रविवार को सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र तार जुड़वाने की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि कई दिनों से उनके मोहल्ले में हाईटेंशन के तार टूटे पड़े हुए हैं। जिसकी बजह से यहां हर समय कोई ने कोई अप्रिय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज इसी लाइन की चपेट में एक भैंस आ गई। गनीमत यह रही कि उस समय नगर की बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि बिजली आपूर्ति आ रही होती तो भैंस करंट लगने से मर सकती थी। मोहल्ले वालों का कहना है इस संबंध में उन्होने कई बार बिजलीघर के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। टूटी पड़ी लाइन के कारण यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसी को लेकर मोहल्ले के यामीन, अशोक कुमार, वाजिद हुसैन, अनीश अहमद, आले हसन, जफरुद्दीन अली, राजेश कुमार, चंद्रकेश, वसीम अहमद, शमशाद हुसैन आदि ने सड़कों पर आकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र लाइन जोड़े जाने की मांग की। इधर जई धर्मात्मा सिंह ने बताया कि उक्त मामले की मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई जा रही है। उसके बाद लाइन को ठीक कराया जाएगा। 

देश की बढ़ती जनसंख्या विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा :CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति के मसौदे का विमोचन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री...

अधिकतर स्कूलों मे लटके रहते है ताले प्रदेश सरकार का आदेश भी नहीं मानते अध्यापक

सहसवान - उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने के आदेश दिए...

पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष ने गावो मे ग्रामीणों के साथ बैठक करके अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का किया प्रयास

मुजरिया। थाना मुजरिया पुलिस की ओर थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहसवान ने क्षेत्र के दो ग्रामों वितरोई तथा सिकन्दराबाद मे अपराधीक...

युवा मंच संगठन के ब्लाक जगत के अध्यक्ष बने अंकुर भारद्वाज प्रभारी बने आदिल अंसारी

बदायूं। युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ब्लाक जगत की कार्यकारणी गठित करते हुए कहा की युवाओं को...

संघ की चिंतन बैठक में राम मंदिर की प्रगति की समीक्षा पर भी हुआ मंथन

अयोध्या राममंदिर के नीव भराई के कार्य मे भी हो रही प्रगति -- निर्भय सक्सेना -- अयोध्या में भगवान राम...

यज्ञ मंदिर में हुआ सप्ताहिक सत्संग

वेदों में मानवता की शिक्षा है: आचार्य संजीव रूपबीएल वर्मा के केंद्रीय मंत्री होने पर बॉटा मिष्ठान बिल्सी। तहसील क्षेत्र...

शैलेश पाठक ने किया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

दातागंजl डॉ शैलेश पाठक में आज दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरा बरेला में दिन रात्रि के वॉलीबॉल टूर्नामेंट का...

बदायूं में जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights