मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली की रिदम शर्मा ने डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मलेशिया में आयोजित डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली की बेटी रिदम शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जापान में जनवरी में होने वाली विश्व डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। रिदम की इस उपलब्धि से उत्साहित बरेली के खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए विजय जुलूस निकाला।
विजय जुलूस इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रोड नंबर सात से गुजरा और वापस रोड नंबर चार स्थित स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने रिदम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके कोच और अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय कश्यप भी मौजूद रहे। उन्होंने रिदम की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रशिक्षण दिया और इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डेफ संगठन के सचिव विमल शर्मा, सुमित यादव, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नूतन शर्मा, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन अहमद और काले वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रेलवे के पूर्व क्रिकेटर संजय कुमार ने रिदम शर्मा और उनके कोच अजय कश्यप को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रेलवे क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा अरोड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमबीर सिंह और जसवीर सिंह ने भी रिदम और उनके कोच को बधाई दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र पवार और सतवीर यादव समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
रिदम की सफलता ने बरेली के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। अब सभी की निगाहें जापान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर हैं, जहां उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights