बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में स्थित मां गौरी के मन्दिर की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीती शनिवार की रात मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। यहां सबसे पहले माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। उसके बाद हवन-यज्ञ कराया गया। जिसमें मां के भक्तों ने मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ कराया। इसके बाद कलाकारों द्वारा मां भगवती की सुंदर भेंट सुनाई गई। जिनपर मां भगवती के भक्त रातभर जमकर झूमते रहे। यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा। जागरण में बीच-बीच में भगवान गणेश जी, शंकर-पार्वती, दुर्गा जी, हनुमान जी सुंदर झांकी भी पेश की गई। उसके बाद आज रविवार की सुबह यहां मां की विशाल आरती आयोजित की गई। उसको बाद प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर ठाकुर देव, जितेंद्र सिंह, नितेश सिंह, हर्षित सिंह, परवेंद्र चौहान, अभिषेक सिंह, आयुष, लक्ष्य आदि का विशेष सहयोग रहा।