मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

78 वर्षीय महिला ने राहुल गांधी को मालिकाना हक देते हुए 50 लाख की संपत्ति और 10 तोला सोना किया नाम

April 4, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून की एक 78 वर्षीय महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम पर कर दी है, जिसमें 50 लाख की संपत्ति और 10 तोला सोना शामिल है। पुष्पा मुंजियाल नामक लेडी ने राहुल गांधी को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक देते हुए देहरादून की अदालत में एक वसीयत पेश की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं और इसलिए वह उन्हें अपनी संपत्ति दे रही हैं।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पुष्पा मुंजियाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर अपनी संपत्ति राहुल गांधी को दी है। शर्मा ने महिला के हवाले से कहा कि, वे राहुल गांधी से प्रभावित हैं। वे कहती हैं, ‘राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों।’

पुष्पा मुंजियाल द्वारा राहुल गांधी को दी गई संपत्ति का विषय चर्चा में है। मुंजियाल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए। 

https://youtu.be/E1aUoaDu690

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights