मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

छात्रों के शत-प्रतिशत नामांकन एवं विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति से ही बेसिक शिक्षा का होगा कायाकल्प : महेश चंद्र गुप्ता

April 4, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


छात्रों को पढ़ने के लिए दे बेहतर माहौल तभी छात्रो के सपने होंगे साकार- दीपा रंजन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों मैं नवीन शैक्षिक सत्र 2022 23 के क्रम में आयोजित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद के संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान सभी अतिथिगणों, शिक्षकों एस0एम0सी0 सदस्यों, अभिभावकों एवं छात्रों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद श्रावस्ती में चल रहे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत दिए जा रहे संबोधन को लाइव सुनाl
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 महेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ संजीव शर्मा के द्वारा सभी अतिथियों को बुके एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।.


तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर स्वागत गीत के माध्यम से सभी का मन मोहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक, समिति सदस्य एवं अभिभावक एकजुट होकर आदर्श विद्यालय में छात्रों की शत-प्रतिशत नामांकन एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति में अपना हर संभव योगदान दें। सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों से उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता वरन उसके समक्ष उसके परिवार के कुछ नए दायित्व के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा दिखाने का दायरा बढ़ जाता है ।

कार्यक्रम के दौरान 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 6 शिक्षकों का हुआ सम्मान-
संविलियन विद्यालय उतरना के शिक्षक मानवेंद्र सिंह, उ0 प्रा0 विद्यालय हसनपुर के प्रधानाध्यापक गुलाम रब्बानी, उ0 प्रा0 वि0 के अब्दुल रहमान, कन्या उ0 प्रा0 वि0 जगत की उषा वर्मा, संविलियन विद्यालय अलीपुर की प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी एवं प्रा0 वि0 इशापुर की प्र0 अ0 मनोज बाला शर्मा का सदर विधायक महेश चंद गुप्ता एवं बी0 एस0 ए0 डॉ0 महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

ऑपरेशन कायाकल्प में विशेष सहयोग के लिए ग्राम प्रधान और एस0एम0सी0 सदस्यों का हुआ सम्मान-
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा आरिफपुर नवादा के ग्राम प्रधान श्री महमूद आलम उर्फ बाबर, एस0एम0सी0 अध्यक्ष नसरीन,
सदस्य सुहैल, रामसिंह, कविता एवं शवाब शाह का भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा के शत-प्रतिशत उपस्थिति देने वाले छात्रों के साथ-साथ कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आए छात्रों का हुआ सम्मान-
इस दौरान मुख्य अतिथि गणों द्वारा विद्यालय की कक्षाओ में कक्षा एक से कक्षा 8 तक क्रमश: प्रथम स्थान पर रहे मीनाक्षी, साहिल, अर्जुन, मुस्कान, अमित, अमरीन, आजम, रौनक वही द्वितीय स्थान पर रहे आयुष, अमन, हुमेर, बेनजीर, नीतू, खुशनुमा, मुस्कान हीरा आदि को मुख्य अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया।
साथी शत-प्रतिशत उपस्थिति देने वाले छात्रों में साहिल, इमरान, आजम
और कीर्ति को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट शिक्षकों का भी हुआ सम्मान-
कार्यक्रम के दौरान विकास क्षेत्र जगत में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय के सभी पैरामीटर को पूर्ण करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जिलाधिकारी दीपक रंजन मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मान
किया गया जिसमें
कंवलजीत कौर, कामिनी राठौर, महजबी, मीना कुमारी, सोनम दुबे प्रीति राठोर, कुसुमलता, भावना सिंह, प्रतिभा यादव, वेद प्रकाश सिंह, युधिष्ठिर सुमन, ऋषभ कुमार एवं सुभाष चंद्र विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं शैक्षिक गुणवत्ता को स्तर बनाए रखने हेतु प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के हित में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार अपने नौनिहालों की बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक प्रेम पाठक ने कहा जिज्ञासा ज्ञान की जननी है और हम सभी को सदैव जिज्ञासु रहना चाहिए और आवश्यक है कि प्रत्येक छात्र विद्यार्थी के पांच लक्षण-काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पहारी गृह त्यागी, इन पंच लक्षणम् को जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए।
जिलाधिकारी दीपा रंजन ने छात्रों से बातचीत की एवं छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के भी कुछ संस्मरण लोगों को कार्यक्रम के दौरान साझा किया!
मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बल देते हुए समस्त अध्यापकों एसएमसी सदस्यों एवं अभिभावकों को छात्रों को विद्यालय तक लाने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन कामेंद्र शर्मा ने किया
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण पी0सी0 श्रीवास्तव, जिला पीटीआई रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी जगत लक्ष्मी नारायण, डॉ0 पंकज पाठक, सुभाष चंद्र, आयुष भारद्वाज , अनुराग यादव, हरीश यादव, मुकेश कुमार बृजेश यादव, सोनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

https://youtu.be/E1aUoaDu690
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights