बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ के लोग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। जिन्होने आज रविवार को आक्रोशित होकर सड़क पर आकर सहसवान के विकास खंड के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं लगातार गांव की गलियों में सफाई न होने के कारण जलभराव होने से संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा हो गया। बावजूद इसके लिए विकास खंड के अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। गांव निवासी मोहित कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे अभी तक ग्राम प्रधान द्वारा नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके कारण अक्सर घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है। अब तक मुख्य सड़क पर कब्रिस्तान और स्कूल के निकट जलभराव की समस्या स्थाई बन गई है। सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होने बताया कि जलभराव की समस्या के कारण गांव के लोगों को इधर से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो गांव के लोग और स्कूल के बच्चे इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। आए दिन अनियंत्रित होकर बाइक व साइकिल सवार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उक्त समस्या को लेकर कई बार सहसवान विकास खंड के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी