sharad kumar

निर्वाचन में अधिग्रित वाहन को न देने पर होगी कार्यवाही

बदायूं।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 सफलतापर्वूक सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी, परिवहन, विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022़ ऋतु पुनिया ने जनपद...

बरेली में हुआ ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश पाठक का स्वागत

प्रबुद्ध सम्मेलन में शैलेश पाठक ने की भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील बदायूं।आज बरेली जिले के फ्यूचर कॉलेज में...

भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र और उनके भाई ने जनसम्पर्क किया

बदायूं। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास से समर्थको के साथ ककराला, धनुपुरा के साथ...

बाइकों की आमने-सामने की भिड़न्त में तीन घायल,दो की हालत गंभीर, रैफर

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी-उझानी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों बाइकों पर...

मतदान करने से कोई न रहे वंचित

 बदायूं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निर्भीक, निष्पक्ष सम्पन्न कराने  एवं मतदाताओं में मतदान को लेकर मतदाताओं में...

दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर भेजा जेल

उझानी। नगर के एक मौहल्ले में दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष के युवक ने दिन-दहाड़े फायरिंग कर...

अंडरग्राउंड केबिल के कारण इंसान जानवरों की भेंट के जिम्मेदार सिर्फ धर्मेंद्र यादव : आबिद रजा

अंडरग्राउंड केबिल के कारण इंसान जानवरों की भेंट के जिम्मेदार सिर्फ धर्मेंद्र यादव : आबिद रजा बदायूं।आज बदायूं शहर में...

बिल्सी में 59 वरिष्ठ नागरिक डाल सकेगें घर बैठे वोट 

 बिल्सी। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वोटरों और दिव्यांगजनों के लिए चुनाव आयोग ने सुविधा दी है। चुनाव आयोग ने उनके लिए नई व्यवस्था लागू की है। इन वोटरों को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह लोग घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इन्हें वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट दिए जाएंगे। बिल्सी विधानसभा में मात्र 59 लोग अपना वोट घर बैठे डाल सकेगें। जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने आठ और नौ फरवरी निर्धारित कर रखी है। एसडीएम और बिल्सी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि बुजुर्ग लोग किसी के सहारे से वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर आते थे। तमाम वोटर ऐसे हैं, जिन्हें कोई सहयोग नहीं मिल पाता है, वह लोग वोट डालने से चूक जाते हैं। इस बार ऐसा होने की संभावना बहुत कम रहेगी। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वोटरों को घर से वोट डालने के लिए 12-डी का फार्म भरकर सहायक रिटर्निंग अफसर को देना होगा। वह वरिष्ठ नागरिक

बरसात के बाद फिर से बढ़ी ठंड,लोग कांपे

बिल्सी। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोग काफी दुखी है। ऐसे में रुक-रुक कर हो रही बरसात ने मौसम में और भी ज्यादा अनिश्चिता की स्थिति बनी हुई है। आज गुरुवार को सुबह से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो पाए। दोपहर बाद काली घटा छाने के बाद यहां बरसात होने लगी। जिसके कारण लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को कपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। धूप न निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली और कपकंपाते रहे। ठंड की वजह से आम जनजीवन पर पूरा असर रहा। बाजार में काफी कम चहल पहल रही। धूप न निकलने और शरद हवाए चलने की वजह से पूरे दिन गलन भरी सर्दी रही। बताते है कि इस बार नगर में अलाव काफी कम संख्या में जलाए जा रहे है। जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।

कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है

दिधौनी में कथा हुई संपन्न,आज होगा भंडारा बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा का आज गुरुवार को धूमधाम ढंग से समापन हो गया। कथा में सुदामा चरित्र एवं प्रसाद का महत्व समझाया। गंजडुंडवारा से पधारी ममता शाक्य ने सुदामा चरित्र का वर्णन एवं संपूर्ण विवाह वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है, जो विपत्ति के समय अपने मित्र के काम आए तथा संसार में सबसे धनवान वही है। जिसके पास रामनाम रूपी धन है। उन्होने कहा कि भागवत कथा से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप-पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।कथावाचक ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। इस दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी सजाई गई। भजनों पर श्रोतागण झूमते रहे। कथा समापन पर विधिविधान से लोगों ने पूजा-अर्चना की। आज शुक्रवार को कथा स्थल पर भंडारा आयोजित किया जाएगा। कथा को सफल बनाने में रामप्रकाश सिंह कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव कुमार, विनोद कुमार, नेम कुमार, मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, ज्योति रानी आदि का विशेष सहयोग रहा। 

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights