शाही में फिर महिला की हत्या, गन्ना के खेत में मिला शव,इस महिला सहित 12 महिलाओं की हत्या

बरेली। थाना शाही क्षेत्र में मंगलवार की रात को महिला की हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को महिला का शव गन्ने के खेत में मिला। शव गांव से 2 किलोमीटर दूरी पर था, सूचना पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके का मुआयना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व एसपी देहात मुकेश चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हत्या का सीन ऐसा ही है जैसे जैसे पिछले साल 11 महिलाओं की हत्या हुई थी। बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव बुझिया जागीर में शेरगढ़ के होसपुर निवासी सोमपाल की पत्नी अनीता 44 वर्षीय की हत्या कर दी गई। अनिता सोमपाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से भी एक बेटा है। महिला का शव गन्ने के खेत में मिला। महिला की साड़ी से ही महिला का गला घोंटा गया है। पास में महिला के 5 फोटो, बैंक की पासबुक मिली है। लूट के लिए भी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके का मुआयना किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने मौके पर जानकारी ली व सीओ को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी देहात मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि बुझिया जागीर गांव निवासी वीरेंद्र ने सूचना दी कि गन्ने के खेत में महिला की लाश पड़ी थी। उसके बाद गांव जाकर प्रधान के पति राजकुमार गुप्ता को जानकारी दी।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा। खेत में शव करीब 15 मीटर अंदर पड़ा था। देखने लगा कि जैसे उसे घसीटकर फेंका गया। कि किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। थैले में मिले कपड़े और पासबुक की जांच की जा रही है। महिला को बैंक में जाना था। पुलिस बुधवार को यह जांच करेगी की महिला बैंक में पहुंची थी या नहीं क्योंकि सोमवार को महिला अपने मायके गई थी और वहां से उसे बैंक होकर ससुराल जाना था। पूर्व में भी इसी तरह हत्याओं को दिया था अंजाम बरेली का शाही थाना क्षेत्र पिछले साल खूब चर्चा में रहा है। यहां 11 अलग-अलग महिलाओं की हत्या हुई। जिसमें पुलिस ने सिर्फ तीन मामलों में ही हत्या का खुलासा किया। लेकिन उससे भी परिजन संतुष्ट नहीं थे। शाही की एक महिला का फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शव मिला था। सभी महिलाओं की हत्या में जो फैक्ट आए थे वह यही थे कि सभी की गला दबाकर हत्या की गई, और कातिल महिला की साड़ी से ही गला दबाता। इनमें महिलाओं की उम्र 44 से 62 साल तक थी। यह वह महिलाएं थी जो खेतों में काम करती थीं, या फिर कोई अकेली महिला घर से कहीं दूसरे स्थान पर जा रही थी। ऐसा ही क्राइम सीन 46 साल की अनीता के साथ दिख रहा है। एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। और 2 टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है। प्रथम दृष्टा गला दबाकर हत्या लग रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।