भारत में कोरोना बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिका का नया कदम, 4 मई से लगाएगा यात्रा पर प्रतिबंध

download (2)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वॉशिंगटन।  अमेरिका ने अब भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. ये पाबंदियां मंगलवार, 4 मई से लागू हो जाएंगी.’अमेरिका यात्रा करने वाले भारतियों पर 4 मई से प्रतिबंध लगने जा रहे हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा ‘सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की सलाह पर प्रशासन तत्काल भारत से यात्रा को तुरंत बंद करेगा.’ उन्होंने बताया ‘भारत में विभिन्न वैरिएंट्स फैलने और आसामान्य कोविड-19 मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है.’

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अमेरिका ने भारत में बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने राजनयिकों और उनके परिवारों को अमेरिका वापसी की सलाह दी है. हालांकि, विदेश विभाग के प्रवक्ता ने यह साफ किया है कि यह अनिवार्य न होकर पूरी तर ऐच्छिक है. हालांकि, अधिकारी ने अमेरिका दूतावास में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की जानकारी देने से इनकार कर दिया है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत में यूएस मिशन्स में 2 स्थानीय कर्मियों की मौत हो गई है. जबकि, 100 से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं.

उन्होंने कहा, ‘यह कहना उचित है कि कोविड ने भारतीय समाज के हर हिस्से को छू लिया है. भारत में हमारी बड़ी राजनयिक मौजूदगी है. भारत के साथ वैश्विक साझेदारी को देखते हुए आप इसका अनुमान लगा सकते हैं.’ इससे पहले भी अमेरिका ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर भारत में उपस्थित अमेरिका नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने की अपील की थी. इसके अलावा अमेरिका ने कोविड स्थिति से उबरने के लिए भारत की मदद का भी वादा किया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights