मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंजाबी महासभा महिला इकाई ने आयोजित किया डांडिया रास, गरबा की धूम में झूमीं महिलाएं

October 10, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवरात्र के स्वागत और मां दुर्गा के आगमन की तैयारियों के तहत पंजाबी महासभा महिला इकाई की ओर से होटल अवध में डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल को भी नवरात्र की थीम के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। एंकर ने डांडिया के बीच मनोरंजक खेलों और रोचक सवालों के जरिए कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही डांडिया क्वीन का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।
महिला इकाई की अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने कहा कि भारत विविध धर्मों, जातियों और संस्कृतियों वाला देश है। सच्चा देशप्रेम यही है कि हम अपनी संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों और समुदायों के त्योहारों को भी प्रेम और उत्साह से मनाएं। ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में पंजाबी महासभा महिला इकाई की ओर से शहर और देशवासियों को नवरात्र और दशहरे की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन को सफल बनाने में सिमी आनंद, सोनिया आहूजा, रश्मि सरपाल, सुमन अरोड़ा, अलिंदा, रुमा गंभीर, पूनम अरोड़ा, अर्चना बब्बर, रंजू, पूजा सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights