मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आजमगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया हाउस पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारिक, पत्रकारों को बताया परिवार का हिस्सा

October 10, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आजमगढ़ रवाना होने से पहले एसपी सिटी मानुष पारिक मिशन स्थित मीडिया हाउस पहुंचे, जहां पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया। मानुष पारिक ने बरेली में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए शहर के पत्रकारों और यहां के लोगों के प्रति आत्मीयता जताई। मीडिया हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भारत समाचार के दीपक शर्मा और टीवी पत्रकार कुमार विनय ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने एसपी सिटी मानुष पारिक को सम्मानित कर उनके कार्यकाल और पुलिसिंग के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मानुष पारिक ने कहा कि बरेली के पत्रकार उनके लिए परिवार के सदस्यों की तरह हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि पत्रकारों को जब भी उनकी मदद की जरूरत हो, वे 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बरेली में बिताए समय को यादगार बताते हुए यहां के लोगों और पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा की। एसपी सिटी ने पत्रकारों के साथ अपने संबंधों को विशेष बताते हुए कहा कि आपसी संवाद और सहयोग से ही बेहतर कार्य किया जा सकता है। उनके इस आत्मीय संदेश ने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को भावुक कर दिया। वहीं, पत्रकारों ने भी मानुष पारिक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली, व्यवहार और उपलब्धियों की चर्चा की। पत्रकारों ने कहा कि उनके साथ बना संवाद और सहयोग का रिश्ता हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम में लाल साहब, भीम मनोहर, दीपक कुमार, शशांक राठौर, अरुण मौर्य, मनवीर सिंह, अनूप मिश्रा, दीपक गंगवार, संजय समेत विभिन्न मीडिया संस्थानों के कई पत्रकार मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights