मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का बरेली प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

October 10, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली के ट्रांसपोर्ट नगर पर पूर्व विधायक/पूर्व मंत्री/एमएलसी एवं संदर्भ समिति के सभापति बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के प्रथम बार बरेली आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं आत्मीय स्वागत के माध्यम से अपनी प्रसन्नता और उत्साह व्यक्त किया।श्रुति गंगवार का राज्यसभा सांसद निर्वाचित होना हम सभी के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। उनका बरेली आगमन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष उत्साह लेकर आया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित है।उन्होंने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि हमें विश्वास है कि श्रुति गंगवार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के विषयों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगी तथा क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने इस स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।स्वागत श्रृंखला में फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, इंवेर्टिस यूनिवर्सिटी, ट्रांसपोर्ट नगर, सेटेलाइट चौराहा एवम भारत सेवा ट्रस्ट तक अनेकों जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, एमएलसी एवं संदर्भ समिति के सभापति बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के उपसभापति रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा, हर्षवर्धन आर्य, अनिल सक्सेना एडवोकेट, डॉ त्रिवेणी दत्त, धर्म विजय गंगवार, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, विष्णु शर्मा, राहुल साहू, अभय चौहान, मीनाक्षी गंगवार, शिवम शर्मा, आर के कश्यप, संजय चौहान, अमित गुप्ता, राम प्रकाश गंगवार, अजय अरोरा, रामकिशन मौर्य, वेदपाल, राहुल राठी, नंदराम, अनुरोध सिंह, राजू हिंदुस्तानी, रमेश जैन, ललित अवस्थी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights