मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शिव बारात निकली, जगह-जगह स्वागत हुआ

October 10, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के गांधी मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के दौरान शनिवार शाम पांच बजे भव्य शिव बरात धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से आयोजित शिव बरात का शुभारंभ बिरुआबाड़ी मंदिर से हुआ। भगवान शिव की भव्य झांकियों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली बरात ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्त नाचते-गाते हुए बरात के साथ आगे बढ़ते रहे। शिव बरात बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गोपी चौक और लावेला चौराहा होते हुए गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। बरात में भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी और शिवगणों के रूप में भूत-प्रेतों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। एक झांकी में भगवान शिव और माता पार्वती नंदी पर सवार होकर नगर भ्रमण करते दिखाई दिए, जबकि दूसरे रथ पर भगवान शिव की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। डीजे की भक्ति धुनों पर युवा श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
शिव बरात की विशेषता भोले सेवा दल की सेवा भावना रही। दल के सदस्य बरात के आगे चलते हुए मार्ग में झाड़ू लगाने और पानी का छिड़काव करने का कार्य कर रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गों से बरात गुजरने के दौरान जगह-जगह व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद भी वितरित किया गया। शिव बरात को देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि रामलीला मंचन से पूर्व प्रतिवर्ष शिव बरात निकालने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। शिव बरात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights