मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच मतगणना आज

May 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत दीपा रंजन ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की आज 02 मई को हो रही मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि मतगणना को प्रत्येक दशा में निष्पक्ष औरं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। कड़ीसुरक्षा व्यवस्था हेतु बेरीकेटिंग कराकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मतगणना स्थल पर धुम्रपान और मोबाइल प्रतिबन्धित रहेगा। सभी मतगणना कार्मिक, अधिकारी, कर्मचारियों, प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को मास्क लगाना अनिवार्य है। मतगणना स्थल पर कोविड-19 नियमों का शतप्रतिशत पालन कराया जाए।
प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद ही प्रत्याशियों, उनके मतगणना अभिकर्ताओं और मतगणना कार्मिकों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के नियमों का शतप्रतिशत पालन करें। किसी भी दशा में कोई गलती न होने पाए प्रत्याशी या उसके अभिकर्ताओं या कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी दशा में विजय जुलूस न निकाला जाए। आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं धारा 144 का पूर्ण पालन किया जाए। मतगणना परिणाम की सूचना निर्वाचन अधिकारी द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जाएगी। मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों, प्रत्याशियों तथा मतगणना एजेंटों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। मतगणना स्थल के बाहर भीड़ न लगाई जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights