अंतरराज्यीय छैमार, घुमन्तु गिरोह के सरगना को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार किया,तीन साथी भी पकड़े
बदायूँ। थाना जरीफनगर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा चार लुटेरे/चोर को गिरफ्तार किया है। इसमे सरगना को पैर में गोली मार कर पकड़ा है। 01 मई की रात जरीफनगर थाने के ग्राम जतकी के नेकराम सिंह, जहीर अहमद,जमीर अहमद व नबीशेर के घरो में इस गिरोह ने जाकर लूटपाट करके सोने चांदी के जेवरात लूट कर ले गये थे। घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के अनावरण हेतु एस0ओ0जी0 टीम व थाना जरीफनगर पुलिस को निर्देशित किया गया था ।कल रात्रि को मुखबिर की सूचना पर सोभनपुर मोड के पास से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक नुकीला सरिया, आरी का ब्लेड व एक टार्च एवं सोना चाँदी के जेवरात एवं 05 आभूषण रखने वाले छोटे पर्स व 9500 रूपये नगद बरामद हुये थे।

तथा अभियुक्त इसरत उर्फ आसिफ उर्फ चैयरमेन निवासी ग्राम बुरावली थाना रेहरा जनपद अमरोहा को दौराने पुलिस मुठभेड़ बागवाला से मालपुर ततेरा जाने वाले रोड़ पर गिरफ्तार किया गया । दौराने मुठभेड़ अभियुक्त इसरत उपरोक्त तथा पुलिस टीम के हे0का0 गौरव चौधरी घायल हो गये ।अभि0गण ने पुलिस को पूछने पर बताया कि इनका एक संगठित गैंग है, ये छैमार जाति से संबंध रखते है, जो कि एक आपराधिक जाति है । जो खानाबदोश का जीवन जीते हैं दिन में मच्छरदानी इत्यादि चीज़े बेचते है या भीख मांगने का कार्य करते हुए रैकी कर एकांत घरों को चिन्हित कर लेते है । रात्रि में चिन्हित किये गये घरों में धावा बोलकर लूट / चोरी करते है तथा परिवारजनो के जाग जाने पर वीभत्स तरीके से उन पर प्रहार कर घायल करके बंधक बनाकर लूट / चोरी करते है। घर की महिलाओं के आभूषण व नगदी व अन्य सामान लूट / चोरी कर भाग जाते है । घटना से पहले चिन्हित स्थान का भौगोलिक रूप से अच्छी तरह से निरीक्षण कर लेते है । रात्रि में घटना कारित करने से पहले गैंग के सभी सदस्य अपने कपडो को किसी एक जगह पर छिपा देते है । कच्छा और बनियान पहने हुए पास में स्थित पेड़ो से डंडे काटकर जिनकों घटना करते समय प्रहार करने हेतु प्रयोग मे लाते है । साथ में तमंचा इत्यादि भी रखते है तथा ज़रूरत पड़ने पर परिवारजनों पर तमंचे से फायर भी कर देते है । घटना से प्राप्त नगदी, आभूषण इत्यादि को आपस में बराबर बराबर बांट लेते है।













































































