मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पिलखुआ से परचून का सामान लेकर गोविंदपुरम जा रहे कैंटर में लगी आग, यातायात हुआ प्रभावित

May 11, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। वेवसिटी क्षेत्र के अंतर्गत एनएच नौ डासना सदभावना कट के पास पिलखुआ से परचून का सामान लेकर गोविंदपुरम जा रहे कैंटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर एनएचएआई की कंपनी एपको के क्षेत्रीय सुपरवाइजर पानी से भरा टैंकर लेकर पहुंचे, जिससे आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। गाड़ी में भरे सामान को दूसरी गाड़ी मंगाकर गोविंदपुरम भेजा गया। इस दौरान एनएच नौ पर वाहनों के पहिये भी रुक गये। फिर पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:30 बजे डासना एनएच नौ पर एक माल वाहक में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले एनएचएआई की कंपनी एपको के क्षेत्रीय सुपरवाइजर लोकेश कुमार पानी से भरा टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गये और कैंटर में लगी आग को बुझाया। कैंटर चालक अरविंद कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम नगला सिमर थाना विश्वा मैनपुरी ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई।अरविन्द कुमार ने बताया कि वह गाड़ी में पिलखुआ स्थित वेयरहाउस से परचून का सामान भरकर गोविंदपुरम लेकर जा रहा था। शॉर्ट सर्किट होने से केबिन में अचानक तेज धुआं निकलने लगा और देखते देखते आग लग गई। शुक्र रहा कि कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। गाड़ी में भरे सामान को दूसरी गाड़ी मंगाकर भेज दिया गया। इस दौरान यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights