पाकिस्तान में कोविड-19 से 200 से अधिक मौतें की गई दर्ज

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोविड-19 से 200 से अधिक बुधवार को मौतें दर्ज की गई.राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे में 201 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई जिन्हें मिलकार अबतक 17,530 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंत्रालय ने बताया कि 5,214 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है. आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 23 अप्रैल को पाकिस्तान में सबसे अधिक 157 लोगों की मौत एक दिन में संक्रमण की वजह से हुई थी, जबकि पिछले साल 20 जून को 153 लोगों ने महामारी में जान गंवाई थी. हालांकि, नया रिकॉर्ड एक हफ्ते में बना है जो महामारी की विभिषिका को इंगित करता है.

पाकिस्तान में गत 24 घंटे में 5,292 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 8,10,231 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान में इस समय 88,207 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 7,04,494 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights