गुन्नौर में योगी ने कहा गठबंधन का उद्देश्य देश के विकास को रोकना तो एमपी के सीएम ने पिता-पुत्र पर तंज कसा

WhatsApp-Image-2024-05-03-at-18.38.48-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ समेत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा की। गुन्नौर विधानसभा में हुई जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि कांग्रेस-सपा का गठबंधन देश में अलग-अलग लोगों से मिलकर चुनाव लड़ रहा है। उन लोगों का यह उद्देश्य नहीं है। उद्देश्य तो इतना है कि भारत के विकास को कैसे चोट पहुंचाई जाए। इनके हाथ में सत्ता देना मतलब अनाड़ी के हाथ में भीड़ वाले इलाके में ट्रैक्टर देना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ये जो दो लड़कों की जोड़ी है ये जिंदगी भर लड़के बने रहेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। अब विस्फोट नहीं होते, आतंकवाद नक्सलवाद पर नियंत्रण किया जाता है। अब पटाखा भी जोर से फूटता है तो पाकिस्तन सफाई देता है। कोई थप्पड़ मारेगा तो उसका जबड़ा तोड़ देगा भारत। बदायूं में 94 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस वे है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी, उद्योग लगेंगे तो व्यापार को भी नया माहौल बनने वाला है। ये है नया भारत। हाईवे बन रहे हैं बिजली मिल रही है।

1947 के बंटवारे में पाकिस्तान में आबादी कम गई क्षेत्रफल ज्यादा गया। इसलिए आज पाकिस्तान में एक किलो आटा के लिए ऐसे लड़ते हैं जैसे गलियों में जीव भिड़ते हैं। जबकि भारत में गरीबों को फ्री राशन बांटा जा हा है। कहा कि संभल के केला देवी धाम पर सपा कब्जा करना चाहती थी लेकिन अब वहां माहौल सामान्य है। यही फर्क है। कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं आज कहते हैं कि राम तो सबके हैं। कांग्रेस वाले वोट के लिए क्या कुछ पाप नहीं कर सकते। राम मंदिर निर्माण हो गया माफियाओं का रामनाम सत्य भी हुआ। सज्जनों का दर्शन करेंगे दुर्जनों को ठिकाने पहुंचाएंगे। पाकिस्तान भयभीत है। आज कहीं आतंकी घटना नहीं हो सकती। सीमा पार से आतंकवाद नहीं आ सकता। जिसको पाकिस्तान सपोर्ट करेगा वो आपका हितैषी होगा क्या? कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि हम स्वादानुसार भोजन का कानून बनाएंगे मतलब वो गौहत्या होने देंगे।

कांग्रेस या सपा के इस पाप में भागीदार बनेंगे क्या? ये (कांग्रेस) आज पिछड़ी जाति के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को देंगे। कांग्रेसियों को बुलडोजर से भय लग रहा है। यूपी में दंगाई जान की भीख मांग रहे हैं। गुन्नौर से सीएम बना देते तो क्या तकलीफ होती डा. मोहन यादव ने कहा कि मैं गुन्नौर में आया तो पहली बार हूं लेकिन आपका प्रेम देखकर बार-बार आने की इच्छा होगी। अभी हम चुनाव के बेला में हैं, मैं जिसके सामने बोल रहा हूं वो यदुवंशियों की संख्या है। मेरी विधानसभा में पांच सौ यादव भी नहीं है। लेकिन इसके बाद भी मुझे बीजेपी सीएम बनाती है। उनके (अखिलेश) पिता जी या बेटा जी ने किसी यादव बंधु को मौका नहीं देती। इसका मतलब उनका दायरा बहुत छोटा हो गया। गुन्नौर से सीएम बना देते क्या तकलीफ होती उनको। सरकार में बनना सरल है बनने के बाद सार्थकता न हो तो क्या फायदा। सरकार तो एक ही बार पर्याप्त होती है तो पूरे देश में भय बन गया कि यूपी में गुंडागर्दी मत करो। दुनिया में मोदी ने भारत का नाम रोशन किया है। किसी भी विदेशी को पीएम ताजमहल नहीं देते उन्हें गीता भेंट देते हैं। क्योंकि ये हमारे कुलवंश से निकली है। ये कांग्रेस व सपा के लोग न मथुरा जा रहे हैं न रामजी के पास, कौन आर्शीवाद देगा इनको। चुनाव के बाद भगवान कृष्ण का मथुरा में आनंद करेंगे।सैफई वालन की गुंडई समाप्त कर दूंगो : दुर्विजय जिनके नेतृत्व में यूपी गुंडा मुक्त, भयमुक्त हुआ, विकास के पथ पर बढ़ा है। मेरो निवेदन है कि 40 सालन से आओ बाको आशीर्वाद देयो। मैं दिला रओ भरोसो मेरो मन दुखी होउत है, जब गुन्नौर में आउत हौं, तुमने इन सैफई बालन को जित्तो प्यार दओ।

उत्ती ही इन सैफई वालों ने गुंडई की। मुझे वोट देयो मैं छोटी मोटी गुंडई समाप्त कर दूंगो। 40 साल से तुमनै सांसद के दर्सन नाए करे प्रतिनिधि के दर्सन करे हौंउंगे। मैं इस क्षेत्र के विकास के लयै प्रयास करूंगो, मोए आसीर्वाद देयो मैं आपको नाम कौ आगे बढ़ाबूंगो।इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र सतेंद्र सिसोदिया, राज्यमंत्री गुलाब देवी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, जिला अध्यक्ष सम्भल हरेंद्र सिंह रिंकू, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री गुन्नौर अजीत यादव राजू, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, पूनम यादव, पूर्व विधायक पुष्पा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, डीके भारद्वाज, सुधीर मल्होत्रा, अखिलेश अग्रवाल, दीपक यादव, ममता यादव, आशीष यादव, विक्रांत यादव, सुभाष गुप्ता, सर्वेश दीवाकर, हर्षवर्धन वार्ष्णेय, खुशबू प्रजापति, राजपाल यादव, शिखर गोयल, कुमुद वार्ष्णेय, दिव्यप्रकाश यादव, हरिओम पाराशरी, मनोज कृष्ण गुप्ता, पुरषोत्तम टाटा, सोपाली सिंह पाल, दयाशंकर आर्य, योगेंद्र तोमर, सुनील यादव, कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights