रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपील

Screenshot-2024-04-29-203613
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या। भीषण गर्मी व प्रचंड धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को रामलला का दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पहली घटना सुबह 11 बजे की है। दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद काउंटर के पास गिर कर बेहोश हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में दर्शन मार्ग पर एक 70 वर्षीय वृद्ध बेहोश हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें भी श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला श्रद्धालु की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है, उसके साथ कोई नहीं था। जबकि वृद्ध श्रद्धालु की पहचान वनवारी लाल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। परिजनों के कहने पर उनका शव बिना पीएम कराए ही सौंप दिया गया है। दो दिन में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं ट्रस्ट की ओर से भी श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि खाली पेट दर्शन करने न आएं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दर्शनपथ पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को तेज धूप से बचाने के लिए दर्शन पथ पर कारपेट बिछाई गई है साथ ही जर्मन हैंगर लगाए हैं। दर्शन पथ पर कई स्थानों पर पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर भी नि:शुल्क दिए जाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights