शहर के इन इलाकों में देर शाम तक रहेगी बिजली गुल, कर लें इंतजाम

download-33
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण और बिजली के तार-खंभे शिफ्टिंग और फीडर विभक्तिकरण कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपर उपकेंद्र के फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राय कॉलोनी, मोहद्दीपुर, ओरियन मॉल के पीछे, दरगहिया, नंदा नगर,उचवां, झरना टोला, गायत्री नगर, कोदइया, नीना थापा समेत अन्य इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।ये जानकारी एक्सईएन मोहद्दीपुर ने दी। इसके अलावा टाउनहाल खंड के तारामंडल बिजली उपकेंद्र के कुछ फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जीडीए ऑफिस के सामने, तारामंडल, दाउदपुर, नहर रोड, विवेकपुरम, जीडीए दफ्तर के सामने, गौम विहार इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।ये जानकारी एसडीओ गोलघर ऐश्वर्य सिंह ने दी। जबकि, खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले दिव्य नगर प्रथम फीडर को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न इलाकों में मरम्मत काम किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। ये जानकारी एसडीओ खोराबार ने दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights