गलन पर धूप ने जताया अपना अधिकार तो ठंड भी हो गई लाचार

6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का रुख एक बार दोबारा 27 दिसंबर से बदलेगा, फ‍िलहाल बादलों की सक्रियता पूर्वांचल तक आते आते खत्‍म हो गया था। इसकी वजह से वातावरण में आर्द्रता तो बढ़ी और तापमान में भी मामूली इजाफा हुआ। वातावरण से पर्याप्‍त नमी के अभाव में बादलों की सक्रियता भी घट गई। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि मौसम का रुख अपने ही ट्रैक पर पूर्ववत चल रहा है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की रोशनी में लोगों ने राहत भी तलाशी। वातावरण में गलन का असर तो रहा लेकिन धूप खिलने के बाद असर कम होता चला गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के असर से लोग गरम कपड़े भी निकाल कर राहत महसूस किए। हालांकि, गुनगुनी धूप का माहौल बस एक दो दिन तक ही रहने की उम्‍मीद है। जबकि एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी अफगानिस्‍तान तक पहुंच गया है जो आगामी तीन दिनों में अपना असर उत्‍तर भारत में दिखा सकता है। जबकि इसके पीछे गलन का दौर आ जाएगा और पाला के साथ ही तापमान में दोबारा कमी आ जाएगी। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 92 फीसद और न्‍यूनतम 77 फीसद दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल के कई जिलों में बादलों की मामूली सक्रियता दर्ज की गई है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights