जयंती पर संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर को दी पुष्पांजलि

WhatsApp-Image-2024-04-14-at-14.19.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के आदर्शो व सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने सभी से आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील बनने व फरियादी से सहानुभूति का भाव रखने के लिए कहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन आमजन के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर को संविधान का निर्माता कहा जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग एक ऐसा विभाग है जिसमें व्यक्ति जन्म से लेकर मृत्यु तक जुड़ा रहता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वह अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें और यही डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे महान पुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights