मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एक दर्जन आशियाने राख, लाखों की क्षति का अनुमान

April 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


तहसील क्षेत्र के गांव मुडारी सिधारपुर में हुआ हादसा 
सहसवान। अचानक लगी आग की चपेट में आकर एक दर्जन से अधिक घरों में रखा अनाज, कपडा आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया और एक गाय की जल कर मौत हो गई। अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। तहसीलदार रामनयन सिंह ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
        हादसा सोमवार शाम तहसील क्षेत्र के गांव मुडारी सिधारपुर में हुआ। अचानक कहीं से उठी चिंगारी जसवीर के घर में पडे छप्पर पर आ गिरी। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास शुरू करते इससे पहले ही आग ने तेजी पकडते हुए मटरू,  जसवीर, मथुरा प्रसाद, राम दयाल, अखिलेश, ओमप्रकाश, जगवीर, सोनपाल, उदयवीर, मंगली, छेदालाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण बब्लू आग बुझाने के प्रयास में झुलसकर घायल हो गया। देवेंद्र की गाय की आग की लपटों में जलकर मौत हो गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights