मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित, खुशी में विद्यार्थियों के खिले चेहरे

March 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल मे सत्र 2023-24 का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों को वितरित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रोग्रेसिव रिपोर्ट कार्ड के अलावा शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार व सह-शैक्षिक उपलब्धि प्रमाण पत्र व विद्यालय स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आज कक्षा 3 से कक्षा 8 तथा कक्षा 9 व कक्षा 11 के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल व निदेशक नंदिता अग्रवाल थी। प्रिया राना व श्री राजीव ने बुके देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन तंत्र के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट , उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा तथा शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह उपस्थित थे। सरस्वती पूजा उशा खरे, माला गुप्ता व सुगंधी जोहरी के निर्देशन में हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


परीक्षा परिणाम वितरण से पूर्व विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं ने अपनी स्कूल यात्रा के अनुभवों को साझा किया। कक्षा 5 वायु की छात्रा अन्वेषा ने कहा कि हमने स्कूल में खेल-कूद, संगीत, कला व विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बहुत कुछ सीखा। हमने यहाँ केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं प्राप्त नहीं किया, अपितु नैतिक मूल्यों को भी सीखा, जो हमें एक श्रेष्ठ मानव बनाते है। कक्षा 4 लिबरा के नील वार्ष्णेय ने कहा कि उन्हें सभी टीचर्स द्वारा उचित गाइडेंस दी गई। इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। नील ने कहा कि यहाँ अच्छी शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा 5 वायु की स्पर्शिका ने कहा कि विद्यालय से उन्हें खेलकूद, नृत्य, कला आदि में प्रारंभिक वर्षों में ही शिक्षा दी गई, जो भविष्य की अच्छी बुनियाद डालते है। उन्हें सहयोग के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर का सबसे अच्छा विद्यालय है। इसके पश्चात मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय की चेयरपर्सन, निदेशक, प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य व शैक्षणिक प्रमुख द्वारा प्रोग्रेसिव रिपोर्ट कार्ड, शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार व विद्यालय स्मृति चिह्न मेधावी छात्रों को करते हुए अपने अभिभावकों के साथ फोटो खिंचवाए।

अन्य परीक्षा परिणाम कक्षाध्यापक व कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं में वितरित किए गए।
आज के कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती शशि शर्मा ने अपने धन्यवाद भाषण में उन सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया उन्होंने अपनी-अपनी कक्षा में पोजीशन प्राप्त की है इसके लिए उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की जिनकी वजह से वे एक श्रेष्ठ मानव के रूप में उभरे है उन्होंने अभिभावकों की सराहना की उन्होंने अपने सरक्ष्य के लिए ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल को चुना। वे अभिभावकों द्वारा स्केल को लिए गए सहयोग की भी सराहना की। उन्होने कहा कि अभिभावकों के सुझावों का हम स्वागत करते है। उन्होने बताया कि नया सत्र 2024-25, 4 अप्रैल से प्रारंभ होगा। समय 7ः45 सुबह से मध्याह्न 1ः30 तक रहेगा। आज के कार्यक्रम के प्रतिभाशाली संचालन कु0 मानसी व श्री रजत ने कुशल मंच संचालन कर सभी को प्रभावशाली किया। प्रमाण पत्र व स्मृतिचिन्ह वितरण में रिधिमा थेरेजा, शशि शर्मा व इफ्तिखार हुसैन न सहयोग किया। साज-सज्जा में रचना यादव, मनोज सक्सेना व श्रीमती अंकिता सिंह न सहयोग किया। फोटोग्राफी तथा साउन्ड में विवेक सिंह व अजहर ने सहयोग किया। इसके अतिरिक्त स्टाफ के अन्य सदस्यों ने अपनी निर्धारित ड्यूटी का निर्वाह करके कार्यक्रम के सुचारू संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के कार्यक्रम में परीक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights