बदायूँ में होली का त्योहार उमंग,उत्साह,जोश के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-03-26-at-4.36.47-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में होली का रंगबिरंगा पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। होली हुड़दंग का त्योहार है लेकिन इस बार हुड़दंग कम रंग और गुलाल के साथ जबर्दस्त होली की उमंग देखी गई। गुलाल, अबीर, रंग से पूरा माहौल सराबोर हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डीजे पर जगह-जगह होली के गीत चलते रहे। होलिका दहन से लेकर, होलिका यज्ञ और मंदिरों में रोट चढ़ाने जैसी कई रस्में पूरी की गईं। आपसी मतभेद भुलाकर लोग एक-दूसरे को आखत देकर गले मिले। बच्चों और युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।

एक-दूसरे पर रंग डालने के अलावा आपस में मिलकर जमकर डांस किया। दोपहर तक खूब होली खेली गई। जिला मुख्यालय समेत कस्बों और शहर में होली जुलूस निकले। डीजे के साथ ट्रेक्टर ट्रालियों पर निकले लोग जो रास्ते में निकला उसे रंगते चले गए। होली पर ऐसे पटाखे भी दागे गए, जिनसे रंग-बिरंगा धुआं चारो ओर फैल फाग गीतों पर उमड़ता-घुमड़ता दिखाई दिया।ढोल-ताशे और बैंड बाजों के साथ निकली टोलियों के साथ स्वांग धरे कलाकारों ने भी होली के पूरे माहौल को रंगारंग कर दिया।

गली-मोहल्लों से लेकर गांव-देहात में भी जमकर होली खेली गई। शहर के सर्राफा बाजार गौरीशंकर मंदिर से बैंड-बाजों के साथ होली जुलूस निकला। चार घोड़ियों पर सवार हुरियारे पिचकारियों के साथ रंग बिखेरते और गुलाल उड़ाते निकल रहे थे। जुलूस में राधा-कृष्ण के स्वरूप डांस करते हुए शामिल थे। जिससे जूलूस में चार चांद लग गए। ट्राली में रंगों के ड्रमों से फब्बारे के माध्यम से रंग डाला जा रहा था। हर कोई रंग-बिरंगे रूप में था।

शहर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक, रजी चौक, नई सराय, शहबाजपुर चौराहा, टिकट गंज चौराहा होता हुआ जुलूस सर्राफा बाजार में ही संपन्न हुआ।गली-मोहल्लों में जमकर होली खेली गई। हर मोहल्ले में बनी टोलियां एक-दूसरे पर रंग डाल कर खुश हो रहीं थीं। युवा, बच्चे और वृद्धों ने भी होली का आनंद लिया। महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। दोपहर बाद सभी ने स्नान करने के बाद नए-नए कपड़े पहने और मंदिरों में दर्शन करने के बाद एक दूसरे के घर जाकर होली मिले और शुभकामनाएं दीं। गुझिया आदि पकवानों की बहार रही। आपसी संबंधों में एक-दूसरे के घर जाकर पकवानों का आनंद लिया। होली का पर्व पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया। इधर संघ कार्यालय पर भाजपा ने होली का पर्व मनाया, संघ के स्वयंसेवक औऱ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगा कर खूब होली खेली।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights