राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने पद की शपथ ग्रहण की,कार्यभार संभाला
लखनऊ। जिला वार एसोसियेशन के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्त को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राज्य सूचना आयुक्त के पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।जिसकी जानकारी मिलते ही विधि एवम साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगो और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बदायूं नगर निवासी स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शहर की मधुबन कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह पैंतीस वर्षो से फोजदारी की बकालत से जुड़े है।उनकी पहचान एक विद्वान अधिवक्ता के साथ ही एक साहियकार के रूप में भी है।बह कई धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है।अभी एक वर्ष पूर्व उनके द्वारा रचित पुस्तक जो जिला बदायू काफी लोकप्रिय और चर्चित रही थी।इस पुस्तक में उन्होंने बदायू जिले के शहरी और ग्रामीण अंचल की भाषा ,ऐतिहासिक धरोहरों,बदायू की प्राचीन संस्कृति का भी काफी उल्लेख किया है।जिस कारण उनकी पहचान एक प्रसिद्ध लेखक के रूप में भी होती है।

इधर, इस संवैधानिक पद पर उनका नाम आने के बाद अधिवक्ताओं शुभचिंतकों के बीच भी खुशी का माहौल है। राजभवन के नील कुसुम सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें बुधवार को शपथ दिलाई। राज्यपाल की मौजूदगी में मुख्य सूचना आयुक्त राजकुमार विश्वकर्मा व अन्य सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह ,ब्रजेश कुमार चौधरी, दिलीप कुमार अग्निहोत्री, पदम नारायण द्विवेदी, स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, मोहम्मद नदीम, राजेन्द्र सिंह, शकुंतला गौतम, राकेश कुमार व वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण की। बदायूं से इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाले स्वतंत्र प्रकाश पहले व्यक्ति हैं। इनसेट योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल में बदायू जिले का इस बार प्रतिनिधित्व नहीं है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी और सामाजिक सेवा से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश एड की राज्य सूचना आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण और बड़े पद पर तैनाती को जनपद वासी इस रिक्तिता को पूर्ण करने के फैसले के चसमे से देख रहे है।













































































