मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने 1.56 करोड़ से निर्मित सीसी रोड का शिलान्यास व उदघाटन किया

March 12, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर नगर पालिका में डूडा के माध्यम से पड़ी लगभग एक करोड छप्पन लाख रू० की सीसी रोड का किया शिलान्यास/उद्‌घाटन किया।सदर विधायक ने शिलान्यास के अवसर पर शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा आज सीसी शिलान्यास / उद्घाटन मैंने किया है शीघ्र ही शहरवासियों को सड़को का लाभ मिलेगा। पूरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं यह सब इसलिए संभव हो रहा है क्योंकि आप लोगों ने मुझे विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है और आपने जिस उम्मीद के साथ मुझे विधायक बनाया है मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहा हूं । उन्होंने कहा 2017 से मैं इस क्षेत्र में विधायक बना हूं तब से लेकर अब तक मेरा प्रयास है कि शहर के जिस वार्ड में लोग सड़क की मांग करते हैं मेरा प्रयास रहता है वहां पर मैं विकास कार्य कराऊं क्योंकि हर काम के लिए एक राशि की आवश्यकता होती है और धनराशि की उपलब्धता के आधार पर ही विकास कार्य होते हैं मैं विधायक निधि के साथ- साथ लखनऊ से डूडा, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के माध्यम से क्षेत्र पंचायत निधि से जिला पंचायत से जहां से भी संभव हो सकता है क्षेत्र के विकास के लिए पैसा लाला हूं और विकास कार्य करवाता हूं जो आपके सामने है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा आप सबके सहयोग से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है और यह दोनों सरकार डबल इंजन की सरकार प्रदेश का चौमुखी विकास करने में पूरा धयान दे रही है। आज मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में लोकसभा का चुनाव संपन्न होने जा रहा है आप लोगों ने 2014 और 2019 में मोदी जी को दो बार इस देश का प्रधानमंत्री बनाया और आपके वोट की ताकत की खातिर आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है । चुनाव की बेला है मेरा आप सबसे आग्रह है की पूरी ताकत के साथ तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें आपके क्षेत्र के विकास कार्य के लिए मैं पूरी ताकत से लगा हूं और आगे भी विकास कार्य करता रहूंगा ।आप सब ने मेरा गर्मजोशी से जो स्वागत किया है उसके लिए मैं आपका बहुत- बहुत आभार प्रकट करता हूं। भाजपा विधायक ने शहर के मोहल्ला नेकपुर शिव मंदिर से होते हुए मनोज चन्देल वाली गली हंसराज किराने बालो की दुकान तक एवं अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड का निर्माण कार्य 20.91 लाख से शिलान्यास किया। शहर के मोहल्ला जवाहपुरी वार्ड नं0 21 संतोष मौर्य के मकान से अनिल बाबू मौर्य के मकान तक एवं अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड का निर्माण हुआ,जिसकी लागत 08.35 लाख थी। शहर के मोहल्ल जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पीछे मनोज कुमार जौहरी के मकान से वीरेन्द्र साहू जी के मकान तक अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड़ का निर्माण कार्य हुआ,जिसकी लागत 14.18 लाख है।

मोहल्ला जवाहरपुरी में वीरेन्द्र कुमार सक्सेना के मकान से पूर्व प्रधान भगवान सिंह के मकान तक अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड़ का निर्माण कार्य हुआ जिसकी लागत 04.80 लाख है। मोहल्ला मधुवन कॉलोनी में अनेकपाल (मैंन रोड तक) के घर से राजीव सिंह विधायक की कोठी तक अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड का का निर्माण, जिसकी लागत 35.04 लाख है। मोहल्ला. शहवाजपुर मे रीतेश के मकान से बाबूराम दूध बाले के मकान से होते हुए जगदीश प्रेस बाले के मकान तक अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड़ का निर्माण कार्य हुआ जिसकी लागत 09.26 लाख है। मोहल्ला शहवाजपुर में लल्ला भाई के मकान से माईकल के मकान से होते हुए वृजमोहन के मकान तक अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड़ का निर्माण कार्य हुआ जिसकी लागत 19.53 लाख है। नगर पालिका परिषद में मोहल्ला ब्राहम्पुर नई वस्ती वार्ड नं0 21 में राजू के मकान से राजेश सिंह के मकान तक सी०सी० एवं नाली निर्माण का कार्य हुआ जिसकी लागत 15.59 लाख है। मोहल्ला ढाक वाली ज्यारत वार्ड नं0 3 में मुख्यिा के घर से अशोक प्रधान के घर तक तक सी०सी० अन्य गलियों में नाली एवं सी०सी० रोड़ का निर्माण कार्य हुआ जिसकी लागत 23.07 लाख है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights