मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का 78वां जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया

February 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं, । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंमकार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस के नेता राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का 78वां जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर केक काटकर राजा दिग्विजय सिंह की दीर्घायु की कामना की और उनके बताएं संघर्ष के रास्तों पर चलने की शपथ भी ली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है बदायूं में उनका कई बार आना हुआ और 2012 में उन्होंने बहुत मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन कार्यकर्ताओं से खड़ा करवाया था उसके फल स्वरुप हमें विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा मत प्रतिशत भी मिला था उन्होंने कहा कि आज 78 साल की उम्र में भी अभी दिल्ली में जो आंदोलन हुआ ईवीएम हटाओ देश बचाओ को लेकर वह एक युवा कार्यकर्ता की तरह बिगड़ैल सरकार से लड़ते हुए नजर आए ,आज उनके जन्मदिन पर उनको सबसे अच्छी शुभकामना हम लोगों की यही होगी कि हम लोग उनके जन्मदिन पर संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाएं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि राजा दिग्विजय सिंह हमारे लिए एक आदर्श नेता है जिनको देखकर की हमें उत्साह और ऊर्जा मिलती है कि वह आज भी गलत बात का विरोध करते हुए संघर्ष करते नजर आते है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने उनको बधाई देते हुए कहा की राजा दिग्विजय सिंह एक ऐसे व्यक्तित्व के मालिक हैं जो गलत बात को कभी बर्दाश्त नहीं करते और उसका विरोध करते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला महासचिव इगलास हुसैन , सचिव वीरेश यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम बाबू जाटव एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया राम बहादुर,सुनील कुमार सिंह ,बख्तियारूद्दीन, प्रेम सिंह, अली अहमद ,दिनेश कुमार, सफीक अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights