मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में धरना प्रदर्शन, ज्ञापन

February 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस व युवा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से लेकर आयकर विभाग कार्यालय इंदिरा चौक तक जुलूस निकाला एवं कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आयकर अधिकारी शुक्ला जी को ज्ञापन दिया। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की सत्ता पक्ष की एक ओछी राजनीति का परिचय देते हुए उन्होंने चुनाव के अवसर पर जिस तरीके से कांग्रेस के और युवा कांग्रेस के खातों को आयकर विभाग के द्वारा फ्रीज करवाया है यह लोकतंत्र पर सीधा-सीधा कोठाराघात है। जिसको कि कांग्रेस के लोग सहन करने की स्थिति में नहीं है और इस घरणित कार्य के विरोध में कांग्रेस जन सड़क पर लड़ने के लिए तैयार है अगर जल्द ही कांग्रेस के खातों को रिलीज नहीं किया गया तो कांग्रेस जन और भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने इस कार्य की निंदा करते हुए कहा कि यह एक तरीके से अघोषित इमरजेंसी है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य नहीं है की जो इन कार्यों से डर कर बैठ जाएंगे हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं और हर आंदोलन के लिए तैयार हैं। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस के महासचिव इगलास हुसैन ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर जी ने किया इस अवसर पर रमेश कुमार ,पृथ्वी पाल, रविंद्र सिंह विरासत अली, उस्मान अली तैयब हुसैन, मुश्ताक अहमद, तस्लीम अली आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights