स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर लगा

WhatsApp-Image-2024-02-12-at-19.03.47
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। पढ़े भारत, बढे भारत” थीम पर आधारित शिविर के कार्य सत्र में सभी स्वयंसेवी कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद यादव के निर्देशन में ग्राम सभा अजीजगंज में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्लोगन व नारो के माध्यम से साक्षर भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में NISM द्वारा स्वयंसेवियों को एक कार्यशाला कराई गई। जिसमें SEBI के रिसोर्स पर्सन मुकुल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि”NISM प्रमाणन प्रतिभूति उद्योग के बारे में आपके ज्ञान को बढ़ाने में आपकी मदद करने के लिए अध्ययन सामग्री तक आसान पहुंच प्रदान करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शायद एनआईएसएम प्रमाणीकरण का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको प्रतिभूति बाजार में अच्छी नौकरी दिलाने और एक शानदार करियर बनाने में मदद कर सकता है। यह वित्त, विपणन और प्रबंधन में आपके रोजगार की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। SEBI के ही रिसोर्स पर्सन शफीउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि “ज्यादातर लोग एनआईएसएम प्रमाणीकरण के लिए जाते हैं क्योंकि यह शेयर बाजार में विभिन्न भूमिकाओं के लिए मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। इस प्रकार, यह प्रमाणीकरण बुनियादी आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है।” इस अवसर पर पारुल सिंह, सुहानी, मुस्कान,प्रभा पांडे, प्रगति तिवारी, अरुण कुमार, शिव गुप्ता, हिमांशु आदि स्वयंसेवियों का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights