मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ की भाजपा सांसद संघमित्रा बुलंदियों पर,माता सावित्री बाई फुले को भारत रत्न मांगा

February 8, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य का कार्यकाल की समापन वेला पर राजनीतिक करियर बुलंदियों पर पहुँच गया है। वह राजनीति के दांव पेज सीख कर लगता है कि राजनीति में पूरी तरह से पारंगत हो गई है। राजनीति और समय की नजाकत भी भांपने औऱ समझने लगी है। भाजपा साँसद डा. संघमित्रा मौर्य ने सदन की कार्यवाही में उपस्थित होकर अपने विचार प्रस्तुत किये। डा. संघमित्रा मौर्य ने अपने वक्तव्य के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने तथा उन्हें भारत रत्न प्रदान करने की माँग की। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा पूर्व में कई बार मन की बात कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले के जीवन व उनके संघर्षों की चर्चा की गई है ।जिससे प्रभावित होकर उनके मन मस्तिष्क में आशा की किरण उतपन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

समझा जा रहा है कि भाजपा सांसद की भारत रत्न और महिला शिक्षक दिवस की मांग से सपा के पीडीए कार्ड को भी झटका लग सकता है। इधर, डॉ संघमित्रा मौर्य ने गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के चहुमुखी विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की औऱ उनसे आशीर्वाद लिया। मालूम रहे एक दिन पूर्व ही भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के दृष्टिगत अनुस्मारक पत्र दिया।

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग की, वहीं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को भी एक सूची सौंपी, जिसमें बदायूँ से लखनऊ और बदायूँ से दिल्ली के लिये सीधी ट्रेन चलवाने की मांग की। बदायूँ-बरेली मुख्य मार्ग पर मलगाँव एवं बदायूँ-दातागंज मार्ग पर रेलवे फाटक को जनहित में प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास बनाने की मांग की। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गुन्नौर में फाटक 57 C. में (गांव- बाघऊ) में अंडरपास बनवाने का आग्रह किया।, इसी तरह बरेली से चल कर इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 14320 का स्टापेज बबराला में कराने का आग्रह किया है एवं बदायूँ स्टेशन पर वॉटर पिट का कार्य कराने की मांग की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights