मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डबल इंजन की सरकार ने सभी पात्र व्यकियों को योजनाओं का लाभ दिया आतिफ़ निज़ामी

January 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने ब्लॉक सहसवान के डकारा पुख्ता व सिठौलिया पुख्ता गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर घर तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है, इसके पीछे मंशा यही है कि कोई भी परिवार किसी भी प्रकार की दिक्कतों से ना जूझे, इसलिए मोदी सरकार ने आपके गांव में यात्रा भेजी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी ने ब्लॉक आसफपुर /सहसवान के दवतोरी व किशनपुर गांव में कहा मोदी ने पहले गरीबो के बैंक खाते खुलवाकर उनके खातो में ही सीधे राशि जमा करने की पहल की है, अब उन्होंने कोई भी पात्रताधारी वंचित न रहे, की मुहिम छेड़ते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक दहगवां के नदायल व रामपुर टप्पा वैश्य गांव में राजेश यादव, ब्लॉक दहगवां के रसूलपुर कला व बस्तोई सीकरी गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक बिसौली के गांव में भवीपुर व पिवारी गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक इस्लामनगर के दजरामपुर व धर्मपुर गांव में गजेंद्र यादव, ब्लॉक आसफपुर के दवतोरी गांव में ओम प्रकाश सागर, ब्लॉक कादरचौक के कुण्डेली बादुल्लागंज व लोहठेरा के गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक इस्लामनगर के राजथल व सादतपुर नाचनी गांव में प्रदीप चौधरी, ब्लॉक सहसवान के भजपुरा टप्पा जामनी व ढकपुरा मीरपुर गांव में मुनीश पंडित, नेकपाल कश्यप, राघवेंद्र यादव, अमित पाठक, अनुपम पाठक, राजेन्द्र गुप्ता, अरशद अल्वी, शिवम शंखधार, अजय पाराशरी, सुभाष गौड़, मोनिका सक्सेना, अरविंद शर्मा, जयदेव शास्त्री, पुत्तन आज़ाद, विनोद शर्मा, सलमान हैदर नकवी आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights