हर गरीब तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है :- वर्षा यादव

WhatsApp-Image-2024-01-04-at-20.25.38-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने ब्लॉक सहसवान के जौनेरा गांव में कहा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो सपना हमने संजोया है, उसे सबके साथ और सबके विश्वास से साकार करने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने ब्लॉक सहसवान के नगला बरन व रसूलपुर बेला गांव में कहा मोदी सरकार महिला सुरक्षा और उनका आर्थिक उत्थान के लिए काम कर रही है, नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया है। उनकी सोच से अनेकों महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आतिफ़ निज़ामी ने ब्लॉक सिरकी दम्मू व जौनेरा गांव में कहा भाजपा सरकार का मूल मंत्र गरीब की सेवा और वंचितों का सम्मान करना है। साथ ही कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण की गारंटी पर विश्वास निरतंर बढ़ता जा रहा है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक दहगवां के सोभनपुर व मोहम्मदपुर कूढ़ई गांव में जितेंद्र यादव, ब्लॉक इस्लामनगर के चांदपुर निठाया व राजपुर रोशननगर गांव में राजेश यादव, ब्लॉक आसफपुर के दवतोरी व ललुआ नगला गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक सहसवान के सिकरी दम्मू में नेकपाल कश्यप, ब्लॉक दहगवां के दुर्गपुर जरीफनगर व रदनोला अजीजपुर गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक बिसौली के बेहटा पाठक गांव में अनुपम पाठक, ब्लॉक इस्लामनगर छीतरपुर महरोला व रफतपुर गांव में गजेंद्र यादव, ब्लॉक कादरचौक के धनूपुरा व बेहटा डम्बरनगर गांव में कीर्ति कश्यप, मेधावी यादव, राघवेंद्र यादव, रानी सिंह पुंढीर, रेनू सिंह, अरशद अल्वी, आतिफ़ निज़ामी, पुरषोत्तम टाटा, ओम प्रकाश सागर, सुभाष गौड़, राजेन्द्र गुप्ता, मुनीश पंडित, विनोद शर्मा, अरविंद शर्मा, हितेंद्र शंखधार, अजय पाराशरी, मनीष माहेश्वरी, अमर सिंह, सलमान हैदर नकवी आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights