मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यात्री वाहन चालक की सुरक्षा के सम्बन्ध में भी इस नये कानून में समावेश होना चाहिए: ओमकार सिंह

January 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। देशभर सहित जनपद में चल रहे जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन पर सहायक परिवाहन अधिकारी अम्बरेश कुमार पहुँच कर जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता कर सुझाव एवं मांगों की जानकारी ली जिसके बाद जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, परिवाहन निगम, परिवाहन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एआरटीओ को सौपा ।ओमकार सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भारत सरकार ने मोटर वेहिकल्स एक्ट पुरानी धारा 279, 304 एवं 338 को संशोधित कर धारा-106 (2) में 10 साल कैद एवं 7 लाख रू० जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन धारा को संशोधित करने हेतु एवं वाहन चालकों के हितार्थ हेतु कुछ प्रस्ताव एआरटीओ को सौपा है जिसमे उन्होंने कहा कि धारा-106 (2) को खुलकर परिभाषित किया जाये एवं कैद जुर्माने की सजा कम की जाये ओमकार सिंह ने कहा कि वाहन चालक यात्री बस में लगभग 50 सवारी लेकर चलता है अगर एक छोटा वाहन चालक के सामने आता है वह नशे की स्थिति में भी है तो यात्री बस चालक पहले अपनी 50 सवारियों की सुरक्षा की सोचता की है उसके उपरान्त भी एक्सीडेन्ट होता है तो गलती बड़े वाहन की मानी जाती है। एक्सीडेन्ट होने के उपरान्त घटना पर उपस्थित भीड़ घायल का उपचार की व्यवस्था नहीं करती है अपितु चालक व वाहन को क्षति पहुँचता है इसके कारण चालक जान बचाने का भागता है। यात्री वाहन चालक की सुरक्षा के सम्बन्ध में भी इस नये कानून में भी समावेश होना चाहिए।

ज्ञापन लेकर सहायक परिवाहन अधिकारी अम्बरेश कुमार ने जिला बस प्राइवेट ऑपरेटर पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को वो जल्द से जल्द निस्तारण हेतु उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थों के पास पहुचायेंगे जिसके बाद युनियन अध्यक्ष के आव्हान पर समस्त पदाधिकारियों, बस मालिकों, बस स्टाफ ने धरना समाप्त कर पुनः काम शुरू किया इस अवसर पर बस मालिक यूनियन उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, पप्पू फारूकी, महासचिव मुस्तहिद खान, छोटे लाल जी, भरत गुप्ता, राजेश जैन, अखलेश गुप्ता, साजिद अंसारी, सब्बीर, सरताज, अनवर, एवं बस स्टाफ चांद मियां, रतीराम, हरीओम, शोबित, अवनीश, प्रदीप कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता,शंकर जी, गंगाराम, इंद्रपाल,पंडित जी, शाहरुख खान, जुबेर बल्लू, मेहताब आदि सैकड़ों पदाधिकारी, बस मालिक एवं स्टाफ मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights