मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रत्येक व्यक्ति की समस्या के समाधान की यात्रा है विकसित भारत संकल्प यात्रा बीएल वर्मा

January 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए, जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने ब्लॉक सहसवान के रेलई माधोपुर गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक व्यक्ति की हर समस्या के समाधान की यात्रा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, हर समस्या के समाधान की गारंटी बन चुकी है, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश व प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है। अब आप लोगों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। साथ ही उन्होंने कहा इसमें गरीब, वंचित, लोगों के लिए सेवाएं उपलब्ध है, जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की यात्रा बन चुकी है।जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने ब्लॉक सहसवान के सुजातगंज पस्तौर गांव में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के लिए हर व्यक्ति इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। एक जगह पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने में लग जाते हैं।

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के स्वागत सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही है।इस तरह जगह जगह हुए विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक कादरचौक के मामूरगंज व भोजपुर नारायनपुर गांव में धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक सहसवान के रेलई माधोपुर व पुरदलपुर गांव में जितेंद्र यादव, ब्लॉक आसफपुर गांव में मुसिया नगला व नसरौल गांव में कुशाग्र सागर, ब्लॉक बिसौली के करनपुर व जरीफनगर गढ़िया गांव में पूनम यादव, ब्लॉक इस्लामनगर के नूरपुर पिनौनी गांव में दयासिन्धु शंखधार, ब्लॉक इस्लामनाग ब्यौरा काशमबाद गांव में अशोक भारतीय, ब्लॉक दहगवां के भोयसा व पड़रिया गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता,

ब्लॉक सहसवान के गढौलिया पटटी तासौल गांव में दीपमाला गोयल, ब्लॉक दहगवां के आंतर व धर्मपुर टप्पा वैश्य गांव में आतिफ़ निज़ामी, ब्लॉक इस्लामनगर चंदोई गजेंद्र यादव, ब्लॉक आसफपुर के बिधानगला गांव में नेकपाल कश्यप, हरिओम पाराशरी, रानी सिंह पुंढीर, मेधावी यादव, अमित पाठक, ओम कृष्ण सागर, शिवम शंखधार, अरशद अल्वी, महेश शाक्य, कृष्ण चंद्र शर्मा, मुनीश पंडित, सुभाष गौड़, अरविंद शर्मा, हितेंद्र शंखधार, अवढर शर्मा, विनोद शर्मा, सलमान हैदर नकवी आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights