मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हिट एंड रन कानून के विरोध में जिला बस ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी,धरना

January 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केंद्र सरकार के ‘हिट एंड रन’ के कानून के विरोध में जिला बस ऑपरेटर यूनियन आज दूसरे दिन भी धरने पर बैठी प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने इस कानून के विरोध में देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है।. जिसके चलते आज दूसरे दिन भी सुबह से ही ओमकार सिंह के नेतृत्व मे सभी बस यूनियन पदाधिकारी, बस मालिक, स्टाफ धरने पर बैठे है।. यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के काले कानून से वाहन चालकों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. जिस तरह का कानून केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा है उस कानून से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा केंद्र सरकार के हिट एंड रन के कानून से वाहन चालकों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. इस तरह के कानून से वाहन चालकों की जिंदगी बर्बाद हो सकती है. ट्रक, बस या किसी भी वाहन से दुर्घटना होने पर ड्राइवर के खिलाफ नए कानून के तहत 10 साल की सजा निर्धारित की गई है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जो सरासर गलत है. कई बार वाहन चालकों की गलती नहीं होती बावजूद इसके इस कानून को लागू करने से वाहन चालकों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. ऐसे में वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस काले कानून को वापस लेना चाहिए यूनियन पदाधिकारियों, बस मालिको एवं स्टाफों से वार्ता हेतु प्राइवेट बस स्टेण्ड पर सहायक परिवाहन अधिकारी श्री अम्बरेश कुमार उन्होंने प्रस्तावित भारतीय न्याय सहिता धारा 104(2) के बारे में संक्षेप में जानकारी दी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यात्री बसों के ड्राइवर भी दिन-रात वाहन चलाते हैं ऐसे में इस कानून से बस वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा एवं जो कानून बताया जा रहा है उसकी पूर्ण विस्तार से जानकारी आमजन को देनी चाहिए सहायक परिवाहन अधिकारी श्री अम्बरेश कुमार ने आश्वासन दिया कि जो भी भर्म की स्थिति है या मांगे है उनको हम उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे एवं जल्द से जल्द भर्म की स्थिति को साफ करेंगे जिसके बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह द्वारा प्राइवेट बस यूनियन के साथ एक आवयश्क बैठक कर जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर अध्यक्ष ओमकार सिंह से बस मालिकों, स्टाफों द्वारा उनकी बातों को सुना एवं उच्च अधिकारियों से बस यूनियन की बातों व मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया इस अवसर परइस अवसर पर बस मालिक यूनियन उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, पप्पू फारूकी, महासचिव मुस्तहिद खान, छोटे लाल जी, भरत गुप्ता, राजेश जैन, अखलेश गुप्ता, साजिद अंसारी, सब्बीर, सरताज, अनवर, एवं बस स्टाफ चांद मियां, रतीराम, हरीओम, शोबित, अवनीश, प्रदीप कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता,शंकर जी, गंगाराम, इंद्रपाल,पंडित , शाहरुख खान, जुबेर बल्लू, मेहताब आदि सैकड़ों पदाधिकारी, बस मालिक एवं स्टाफ मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights