मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम योगी को सामने देख चौंक गए बच्चे, बोले- हैप्पी न्यू ईयर महराज जी

January 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। नववर्ष का पहला दिन, गोरखनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने गए कुछ बच्चों के लिए यादगार बन गया। नए साल की पहली सुबह न केवल उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलाने वाली रही बल्कि उन्हें सीएम को हैप्पी न्यू ईयर बोलने और बदले में ढेर सारा प्यार-दुलार दिलाने वाली भी रही। संयोगवश सीएम योगी से मिलने का अवसर अकस्मात प्राप्त करने वाले बच्चों में से एक का जन्मदिन भी था, लिहाजा मुख्यमंत्री ने उसे अपने स्नेहिल आशीष से भी खूब अभिसिंचित किया।गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हमेशा की तरह सोमवार सुबह भी मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे थे। संयोग से यह नए साल का पहला दिन भी है। मंदिर परिसर का भ्रमण करते मुख्यमंत्री की नजर कड़ाके की ठंड में मंदिर में दर्शन पूजन करने आए कुछ बच्चों पर पड़ गई। उन्होंने प्यार से उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम योगी से मुलाकात इस तरह हो जाएगी, इसका बच्चों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था। प्रफुल्लित होकर वह मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और चरण स्पर्श कर बोल पड़े, ‘हैप्पी न्यू ईयर महराज जी।’ यह सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे। सिर पर हाथ फेरकर शुभकामनाएं, आशीर्वाद देने के साथ उन्होंने बच्चों का नाम और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। शिवम पटेल नाम के बच्चे ने बताया कि वह प्रयागराज का रहने वाला है और परिजनों के साथ धर्मस्थलों की यात्रा करते हुए गोरखनाथ मंदिर आया है। जबकि गोरखपुर के रहने वाले बालक आकाश ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज उसका जन्मदिन है और वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेने आया है। यह सुनते ही सीएम योगी ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब पढ़ने, स्वस्थ रहने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights