मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुफ्त राशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है संघमित्रा मौर्य

December 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया, साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने ब्लॉक आसफपुर/ बिसौली के परसिया व चंदपुरा गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के उन गरीब, किसान, मजदूरों के लिए खासतौर पर शुरू की गई है, जिन तक केंद्र सरकार की गारंटी वाली योजनाओं की पहुंच नहीं हो सकी हैं। उन लोगो के लिए यात्रा के माध्यम से लाभ पहुचाने की यात्रा है।

सांसद डा० संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक आसफपुर के अहरौली गांव में कहा आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी अनेकों लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

ब्लॉक बिसौली के मानपुर गांव में दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक सालारपुर के भीकमपुर टपपा जामनी व औरंगाबाद टपपा जामनी गांव में नेकपाल कश्यप, ब्लॉक कादरचौक के खिरिया बाकरपुर व जलालपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के भगतपुर व अल्लीपुर टपपा हवेली गांव में पुरषोत्तम टाटा, ब्लॉक दहगवां के मिर्जापुर मौसमपुर व कोठा गांव में अरविंद शर्मा, ब्लॉक इस्लामनगर के अलीपुर चाचीपुर व

आजादनगर गांव में प्रदीप चौधरी, ब्लॉक दहगवां के रसूलपुर टपपा मलसई गांव में सुभाष गौड़, सोवरन सिंह राजपूत, मेधावी यादव, हरिओम पाराशरी, हाजी सलीम, आतिफ़ निज़ामी, अवढर शर्मा, देवदत्त शर्मा, महेश शाक्य, शिवम शंखधार, विनोद शर्मा, शिव कुमार शर्म, अनूप सिंह, हितेंद्र शंखधार, राहुल शंखधार, अमित शर्मा, राजीव गौर आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights