मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

01 से 15 जनवरी तक घर-घर पूजित अक्षत लेकर जाएंगे रामभक्त :- विशाल

December 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति बदायूँ के तत्वाधान में बदायूँ नगर में रामभक्तों द्वारा कलश यात्रा जनजागरण बाइक रैली निकाली गई जिसमें हजारों रामभक्तों ने जय श्रीराम, जय हनुमान, जन-जन के मन में राम रमे जैसे जय घोष करते हुए लोगों को जागृत किया गया। रामभक्तों ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश के दर्शन, पूजन व पुष्प अर्पित किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनजागरण यात्रा गांधी ग्राउण्ड बदायूँ से प्रारम्भ होकर परशुराम चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैराती चौक, शास्त्री चौक, टिकटगंज चौराहा, पथिक चौक, लालपुल चौक, महाराणा प्रताप चौक, भामाशाह चौक होते हुये इन्द्रा चौक पर समाप्त हुई।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूँ विभाग प्रचारक श्री विशाल ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व के सभी रामभक्तों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। सभी रामभक्त 01 जनवरी से 15 जनवरी तक अयोध्या से आये पूजित अक्षत व सहित्य लेकर निमंत्रण देने घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा 14 वर्ष का वनवास के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या आए थे तब से पूरे विश्व में दीपावली मनाई जा रही है

लेकिन अब श्रीरामलला राममंदिर आन्दोलन जैसे कठिन संघर्ष के बाद 500 वर्षों के बाद अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होंगे। इसलिए 22 जनवरी 2024 हम सभी रामभक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने सभी रामभक्तों से आवाहन किया कि 22 जनवरी को प्रत्येक मठ-मंदिर, घर, प्रतिष्ठान, गली, मोहल्ले और शहरों में दीपोत्सव का त्यौहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा सभी रामभक्त एक ही संकल्प लेकर कार्य करें “रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम”।

इस अवसर पर विभाग कार्यवाह सत्यप्रकाश, घनश्याम, अंकुर, मून, जोगपाल सिंह, मुकेश वर्मा, नीरज रस्तोगी, उज्जवल गुप्ता, अर्चना, रचना, उत्कर्ष शर्मा, विवेक जादौन, अमित भारद्वाज, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, दीपक गुप्ता, केशव चौहान, मयंक, रचित बंसल, आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय, पंकज शर्मा, गुलशन प्रताप, सहदेव समेत हज़ारों रामभक्त मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights