सविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ व जातीय जनगणना कराने के लिये महासम्मेलन हुआ

WhatsApp-Image-2023-12-30-at-18.28.361
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लोकसभा बदायूँ की विधानसभा बिल्सी के ग्राम मुजरिया पर भारतीय भागीदारी आंदोलन द्वारा सविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ व जातीय जन गणना कराने के लिये एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अथिति के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे,अध्यक्षता भारतीय भागीदारी आंदोलन के के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह लोधी ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


महासम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें संविधान को खत्म करने की प्रयास कर रहीं हैं।समाज में जागरूक वर्ग के लोग भविष्य की भयावह स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय भागीदारी आंदोलन के माध्यम से संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी के संघर्ष में पार्टी के साथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकारें जातीय जनगणना इसीलिए नही करा रहीं हैं क्योंकि भाजपा के नेता यह जानते हैं कि जातीय जनगणना के आधार पर समाज मे शोषित,पीड़ित व वंचित वर्ग के लोगोँ को उनका हक देना पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के स्टूल मंत्री बिल्सी के दौरे पर आए थे इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिल्सी के जनमानस के साथ अभद्र व्यबहार किया था।बिल्सी सहित पूरे जिले का विकास नेता जी तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकारों में हुआ था।समाजवादी सरकार में बनाया गया मेडिकल कॉलेज के साथ दुर्व्यवहार किया जाना इन भाजपा नेताओं की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

2024 का लोकसभा का चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के हार-जीत का चुनाव मात्र नही रह गया है बल्कि संविधान,लोकतंत्र तथा आमजन की अधिकारों को बचाने का चुनाव है इसीलिए एकजुट होकर मा0 अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना ही हम सभी का एक मात्र लक्ष्य हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,एम0 एल0 अकेलाएड0,किशोरीलाल शाक्य,नवाब सिंह,हाजी अजमल,गजेंद्र सिंह जाटव,रविशंकर सागर,राजेश राजहंस,दीपक आनंद,दिनेश मस्ताना,रामलाल प्रजापति,चरन सिंह यादव,पानसिंह,राहुल यादव,साजिद अली,ब्रजेन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उर्मिला राजौरिया को वीरांगना फूलनदेवी ब्रिगेड का राष्ट्रीय प्रभारी व दिनेश मस्ताना को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights