मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी से पहुंच रहा लाभार्थियों को सीधा लाभ : संघमित्रा मौर्य

December 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई, विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव लोकसभा क्षेत्र बदायूँ के विकासखण्ड बिसौली के ग्राम पंचायत पैगा भीकमपुर व ग्राम पंचायत धर्मपुर बिहारीपुर में पहुंची। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्टीय वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन), दिव्यांग पेंशन योजना (विकलांग पेंशन), स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य की जांच एवं आयुष्मान कार्ड, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि स्टालों का अवलोकन किया साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वारा लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर दिया गया तत्पश्चात सभी को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई, साथ में अन्नप्राशन एवं गोद भराई रस्म को किया गया, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरीत किए गए। संघमित्रा मौर्य ने कहा के जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से मोदी जी की गारंटी शुरू होती है भारत को एक विकसित देश बनाने के संकल्प से केन्द्र में छोटे शहरों का विकास है विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी जी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेषतौर पर छोटे शहरों में पहुंच गई है। मोदी जी परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियो को कम करने का प्रयास कर रहे है। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी, भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, प्रदीप गुप्ता, सुमित पाठक, मुकेश शर्मा, यश पाल, चन्द्र पाल शर्मा, ग्राम प्रधान महारानी देवी, प्रधान शिवम सिंह, शिव राम सिंह, गजराज सिंह, गंगा राम पाल, सुधांशु मिश्रा, नवनीत राजपूत सहित पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights