मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है :- संघमित्रा मौर्य

December 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। सांसद संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक बिसौली के पैगा भीकमपुर व धर्मपुर बिहारीपुर गांव में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है, भारत मे बड़ी-बड़ी परियोजनाएं तो आगे बढ़ ही रही हैं, सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब तक पहुंच रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के नोसेना व कुण्डरा वकैण्ड गांव में कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी को एक नया भारत दिखाई देता है, जिसमें हर नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र साढ़े नौ वर्षों में लगभग चार करोड़ गरीबों को फ्री आवास की सुविधा दी, यह मोदी की गारंटी है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने ब्लॉक आसफपुर/ इस्लामनगर के बजरिया खानपुर व अल्लापुर समसपुर गांव में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आपके पास आई है, इसे सफल बनाना है और भारत को दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान दिलाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार करना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र यादव ने ब्लॉक दहगवां/सहसवान के अरिफपुर भगता नगला व घूरनपुर गांव में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण का सपना आज साकार हो रहा है।

पिछले साढ़े नौ सालों में भारत ने चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक इस्लामनगर के अलीनगर गांव में दयासिन्धु शंखधार, ब्लॉक कादरचौक के इंद्राई व भूड़ा भदरौल गांव में स्वंतंत्र प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक उझानी के लोंदा बहेड़ी गांव में शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक दहगवां के सिरसोल गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक सहसवान के भूड़ खितौरा गांव में अरविंद शर्मा, ब्लॉक आसफपुर के सलेमपुर ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक उझानी शेखूपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के जसीरपुर गौसू गांव में राजेश कुमार सिंह झण्डू भैया, ब्लॉक सहसवान के रफतपुर मजरा गांव में प्रदीप चौधरी, नेकपाल कश्यप, गजेंद्र यादव, अमित पाठक, अनेकपाल सिंह, अनुपम पाठक, अरविंद वाल्मीकि, पुरषोत्तम टाटा, राजीव गौर, पंकज सिंह, सुभाष गौड़, अरविंद शर्मा, देवदत्त शर्मा, महेश शाक्य, कुलदीप गुप्ता, अजय पाराशरी, विनोद शर्मा, अवढर शर्मा, श्याम कुमार दिवाकर आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights