मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम मोदी के दौरे से पहले अलर्ट पर अयोध्या, एनएसजी, एटीएस, एसटीएफ कमांडो तैनात

December 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करने से पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीते दिनों संसद में हुई घटना के बाद पीएम के दौरे को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। इसके लिए एनएसजी, एटीएस और एसटीएफ के कमांडो कार्यक्रम स्थलों पर तैनात किये जा रहे हैं। वहीं सरयू नदी से भी पूरी नजर रखने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक संसद में हुए प्रकरण के बाद अराजक तत्वों द्वारा अयोध्या में भी गड़बड़ी फैलाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा आगामी एक माह के भीतर अयोध्या में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में भी खलल डालने की साजिश की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम के करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी। हालांकि इस दौरान अयोध्या में बाहरी लोगों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। भारी वाहनों को अयोध्या की सीमा में प्रवेश देने के बजाय उनको पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह लखनऊ, गोण्डा और कानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। डीजीपी मुख्यालय द्वारा 3 डीआईजी, 17 एसपी, 40 एडिशनल एसपी, 82 डिप्टी एसपी, 90 निरीक्षक, 325 उप निरीक्षक, 33 महिला उपनिरीक्षक, 2000 सिपाही, 450 यातायात पुलिसकर्मी, 14 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल अयोध्या में तैनात किए गये हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights