दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन का डर सताने लगा

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. इन सबके बाद लोगों को एक बार फिर लॉकडाउन का डर सताने लगा है. पिछले साल की तरह एक बार फिर लोग दिल्ली छोड़ अपने घर की ओर जाने लगे हैं. बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली. बढ़ते कोविड केस के बीच अब लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दिल्‍ली सरकार के आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी. दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, रोज करीब चार हजार नए मामले सामने आ रहे हैं और टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट भी साढ़े पांच फीसदी से ऊपर हो गया है, इसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है, लेकिन लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है.

मंगलवार को आए 5100 मामले

मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 5100 नए मामले सामने आए जो इस साल अब तक का सबसे ज्यादा है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 17332 हो गई है. अब तक 11113 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है.

मेट्रो को लेकर जरूरी आदेश

कोरोना  के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद मेट्रो को लेकर भी जरूरी गाइडलाइन डीएमआरसी की ओर से जारी कर दी गई. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने के मद्देनजर अब मेट्रो में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रवेश केवल उन्हीं यात्रियों को करने की अनुमति होगी जो सरकार के आदेशानुसार आवश्यक श्रेणी में आते हैं. साथ ही DMRC / CSTF कर्मियों द्वारा उनकी वैध आईडी की जांच भी की जाएगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights