मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के पूरा प्रयास कर रही भाजपा सरकार :- बीएल वर्मा

December 24, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने ब्लॉक उझानी के नौशेरा गांव में कहा मोदी का संकल्प है कि सभी खुशहाल होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा, विकसित राष्ट्र बनेगा। इसी दृष्टि से इस यात्रा के दौरान समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के पूरे प्रयास किए जा रहे। इसलिए आपकी ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आयी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एमएलसी वागीश पाठक ने ब्लॉक सालारपुर के रिफियाबाद व घटपुरी गांव में कहा देश में गरीबों की आमदनी कैसे बढ़े, हर व्यक्ति कैसे खुशहाल हो, सभी को अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, सुरक्षा, अच्छी सड़कें हों, मोदी का यही संकल्प है। उन्होंने बताया कि मोदी ने देश को विश्व की 10वें नम्बर की अर्थव्यवस्था से उठाकर चौथे-पांचवें नम्बर पर ला दिया है। बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक बिसौली के रानेट गोविंदपुर व हुसैनपुर गांव में कहा मोदी का सिर्फ एक ही सपना है कि ऐसा विकसित भारत बने, जिसमें हर स्तर पर बिना किसी भेदभाव के सबको समान अवसर मिले, चारों ओर खुशहाली हो, कोई भी अपने जीवन में दुःखी, गरीब और लाचार न रहे। इसकी के लिए भाजपा सरकार आपके घर-द्वार आयी है।

पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के घटपुरी में कहा 60 वर्षों में नहीं हुआ व मोदी और योगी जी के नेतृत्व में हो रहा है और आज हम लोकतंत्र के स्वर्णकाल में जी रहे हैं। पहले लाखों टन अनाज गोदामों में सड़ जाता था, आज गरीबों को सीधे मिल रहा है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक म्याऊ कुडा़ जयकरन व साँड़ी गांव में कहा मोदी के नेतृत्व में जिस प्रगति से देश आगे बढ़ रहा, इससे पूरी दुनिया अचंभित है। किसी भी परिस्थिति व संकट पर पूरा विश्व आज मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। पूरी दुनिया में भारत देश और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक कादरचौक के सुर्खा व बमनौसी गांव में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक सहसवान के नैथुला गांव में राजेश यादव, ब्लॉक अम्बियापुर के नागरझूना गांव में राजेश्वर सिंह पटेल, ब्लॉक उझानी के जजपुरा गांव में नेकपाल कश्यप, ब्लॉक आसफपुर के दरैला व धोंरनपुर गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक जगत के उपरैला सिमरिया गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के अहमदनगर असौली गांव में राजेश सिंह झण्डू भैया, उमेश राठौर, दुर्गेश वार्ष्णेय, सोवरन सिंह राजपूत, अमित पाठक, वीरेन्द्र राजपूत, ओम कृष्ण सागर, के.सी. शाक्य, अनेकपाल सिंह, अरशद अल्वी, मुनीश पंडित, अनुज माहेश्वरी, शैलेन्द्र शर्मा, आतिफ़ निज़ामी, कमलजीत भूरानी, आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights